पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, गोली मारी और घोंपे चाकू,
शामली के कैराना क्षेत्र में शाहनवाज बाइक से पत्नी मैफरीन को लेकर ममेरे साले की शादी में खुरगान जा रहा था। रास्ते में पत्नी के प्रेमी तव्वसुर और उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया और हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने लूट के विरोध में हत्या करने की जानकारी दी थी। पत्नी मैफरीन की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
देर रात पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपी पत्नी मैफरीन और उसके प्रेमी तसव्वुर निवासी गांव भूरा हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत और शोएब निवासी गांव भूरा थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद कर लिया।



