मेरठ l सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने पुलिस में शिकायत की थी कि घंटाघर संरक्षित स्मारक, राष्ट्रीय धरोहर है। ऐसे स्थानों पर स्टंटबाजी करने और रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्पाइडर मैन की तरह कोई व्यक्ति संरक्षित और ऐतिहासिक स्थलों पर इस तरह का रील बना रहा है, यह उचित नहीं है। घंटाघर की ऊंची दीवार पर खड़ा होकर स्पाइडर मैन की ड्रेस में रील बनाने वाले आरोपी फराज निवासी अबरारनगर लिसाड़ी रोड को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और सामाजिक कार्यकर्ता खुराना की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।