उज्जैन में शिप्रा नदी के पुल से गिरी कार दुर्घटना में  जिसमें टीआई अशोक शर्मा और एस आई  मदनलाल निनामा का शव मिल गया था लेकिन उस कार में बैठी महिला आरक्षक आरती पाल और उस कार का अभी तक कोई अता पता नहीं चला है l पुलिस जवान और एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह सक्रिय है l अभी लगभग 130 जवान शिप्रा नदी में महिला आरक्षक को तलाश कर रहे हैं परंतु अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है l गाड़ी को पुल से गिरे हुए 65 घंटे से कहीं अधिक का समय हो गया है लेकिन पुलिस और एनडीआरएफ  टीमों के प्रयासों में कोई कमी नहीं है l