रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र से बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है l यहां तंत्र-मंत्र के शक में एक महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने काटकर छत से नीचे फेंक दिया है दरअसल महिला की जेठानी धन्ना बाई और उसके बेटे शंकर भूरिया और बापू भूरिया को इस बात का शक था कि निर्मला भूरिया पति कैलाश भूरिया जादू टोना करती है और उसी के जादू टोने से उनके परिवार में अब तक पांच मौंते हुई है l इसी शक के चलते उन्होंने छत पर सो रही निर्मला भूरिया को रात में कुल्हाड़ी और पाइप से हमला कर उसे छत से फेंक दिया पूरा मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा बताया जा रहा है l पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर और 24 घंटे के अंदर ही पूरे मामले को सुलझा भी दिया है l