दस्तावेजों की हेराफेरी : नाबालिग मोनालिसा से कैसे कर ली फरमान खान ने शादी ..?
प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित हुई मोनालिसा भोंसले और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान की शादी का मामला अब कानूनी उलझनों में फंसता नजर आ रहा है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी पर ही गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हो सकती हैं और इस पूरी शादी के पीछे दस्तावेजों की हेराफेरी की गई है। मिश्रा इस मामले की तह तक जाने के लिए महेश्वर पहुंचे हैं, जहां वे मोनालिसा के परिवार वालों से मिल रहे हैं। मिश्रा का कह रहे हैं कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल थी। सच सामने लाने के लिए मोनालिसा का मेडिकल टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर वह नाबालिग पाई जाती हैं, तो फरमान खान और इस शादी को कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


