कानपुर के टिकरा गांव में बुधवार रात  शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू को कुल्हाड़ी से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि रविशंकर टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करता था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे। इस कारण आए दिन दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है l