सीधी l डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर हालात बेकाबू हो गए । अमिलिया क्षेत्र में शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है, जहां भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है।अमिलिया में लगभग 50 नकाबपोश लोग एक घर के बाहर पहुंचे और पहले बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और एक ही परिवार के कई लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की।इस हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमाकांत शुक्ला , अर्चना शुक्ला और उनकी पुत्री दिव्यांश शुक्ला भी घायल हुईं। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी नहीं बख्शा गया और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को घेरकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और तनाव पूरे क्षेत्र में फैल गया।मामला यहीं नहीं थमा, चर्चा है कि इसके बाद भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। थाना परिसर में भी तोड़फोड़ की गई, बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और थाना प्रभारी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।पूरे इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है और लगातार गश्त की जा रही है।

एहतियातन पूरा बाजार बंद करा दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।