प्रयागराज । करछना के भडेवरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस पर किया हमला कर दिया। डायल 112 की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखकर चक्का जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम भी भाग निकली। दर असल भीम आर्मी चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में नजरबंद किए जाने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए । कई प्राइवेट वाहनों में भी की तोड़फोड़ की गई। ईंट-पत्थर भी जमकर चलाए गए हैं।
  चंद्रशेखर कौशाम्बी के लोहंदा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कौशाम्बी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर लोहदा गांव में जाने की अनुमति नहीं है, इस नाते उन्हें रोका गया तो वह सर्किट हाउस में ही बैठ गए। भीम आर्मी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई निजी वाहनों में आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मची रही। बवाल के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। परिवहन निगम की बसों में भी तोड़फोड़ की गई। वाहनों जला दिए गए और बड़ी संख्या में वाहनों को गड्ढे में  गिरा दिया गया।