13 वीं मंजिल से बेटे को लेकर कूदी मां, हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस सिटी कॉलोनी में रहने वाले चार्टर एकाउंटेंट दर्पण चावला की पत्नी साक्षी अपने 11 वर्षीय बेटे को लेकर 13 वीं मंजिल से नीचे कूद गई। दोनों की ही मृत्यु हो गई l दर्पण चावला के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि हम दुनिया छोड़ रहे हैं सॉरी ! हम आपको परेशान नहीं करेंगे, पड़ोसियों ने बताया कि साक्षी काफी दिनों से परेशान थी दरअसल साक्षी का बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसका इलाज भी चल रहा था l परंतु इलाज से दक्ष को कोई फायदा नहीं हो रहा था l उसकी हालत दिन पर दिन बिगड़ रही थी l इसी बात को लेकर मां साक्षी हमेशा चिंतित रहती थी और उन्हें यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर साक्षी द्वारा लिखे गए पत्र को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेज दिया है l इसके बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पाएगी फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मन रही है l



