जूना अखाड़े से जुड़े महंत महेंद्र गिरी महाराज की निर्मम हत्या ,देश भर में आक्रोश
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के सामुक्ताला क्षेत्र में जूना अखाड़े से जुड़े महंत महेंद्र गिरी महाराज की निर्मम हत्या के बाद देशभर में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस हत्या के बाद न केवल पश्चिमबंगाल, बल्कि पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। मीडिया से बातचीत में सोनू महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि महंत महेंद्र गिरी की हत्या के बाद देशभर में सनातन धर्म को मानने वाले लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



