डिंडौरी l राज्य मिलेट् मिशन योजना अंतर्गत तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में जिले के विकासखंड समनापुर, डिंडोरी एवं बजाग से कुल 75 महिला किसानों को जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के खाद्य एवं प्रौद्योगिकी विभाग में श्री अन्न से बने विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाने के गुण सिखाए गए। जिसमे डिंडोरी जिले की  महिला किसानों ने रागी से बने पास्ता, टोस्ट एवं मल्टीग्रेन ब्रेड इत्यादि स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे विश्वविद्यालय से डॉक्टर पी. बी. शर्मा (संकायाध्यक्ष) कृषि महाविद्यालय जबलपुर, डॉक्टर एस. एस. अग्रवाल और डॉक्टर अर्चना पांडे की अहम भूमिका रही। उक्त प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर श्री के. एस. नेताम एवं परियोजना संचालक आत्मा जबलपुर द्वारा कृषकों श्री अन्न के महत्व और उसके मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।