शिवपुरी l किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के प्रांगण पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं विशिष्ट अतिथि शिवपुरी जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला शिवपुरी यू.एस. तोमर द्वारा मेले में आए हुए मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मिलेट्स मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, स्वयं सहायता समूहों, जैविक उत्पाद विक्रय फार्मर प्राइड, बीज खाद आदान विक्रेताओं, सफल किसानों एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर उन्नत उत्पादों, तकनीकियों एवं संरक्षित मोटे अनाजों के बीजों एवं उनके खाद्य पदार्थाें को प्रादर्श के रूप में जीवंत प्रदर्शन करते हुए प्रदाय भी किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने उन्नत खेती अपनाने के बारे में आवाहन किया। और कहां की किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी खेती पशुपालन तथा कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीकियों को अपनाना चाहिए जिससे किसानों को लाभ होगा।
हेमलता रावत अध्यक्ष जनपद पंचायत शिवपुरी ने मोटे अनाजों के उपयोग से होने वाले फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। हरवीर रघुवंशी द्वारा शिवपुरी जिला कृषि में तकनीकी से बदलाव के बारे में किसानों को हो रहे फायदे तथा किसानों से रासायनिक दवाओं को क्रय करते समय विशेषज्ञों से परामर्श  लेने के लिए कहा।
 कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिले में कृषि में टमाटर उत्पादन में कम और सुरक्षित रसायनों के प्रयोग के साथ प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने तथा शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए किसानों एवं पशुपालकों को दूसरे किसानों के लिए प्रेरक बताया। जिसमें पीएमएफई योजना से लाभ तथा पशुपालन विभाग की सेक्स सोर्टेड सीमेन से गाय एवं भैंस को कृत्रिम गर्भाधान कराकर उन्नत नस्ल के पशुधन तैयार करने के लिए भी उपयोगी बतलाया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से नई तकनीकियां सीखने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
मेले के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार द्वारा उद्यानिकी से सफलता के बारे में वरिष्ठ वैज्ञानिक  डॉ. एम. के. भार्गव द्वारा प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन एवं नवाचार गतिविधियां, वैज्ञानिक जे. सी. गुप्ता द्वारा प्राकृतिक खेती में फसल सुरक्षा हेतु नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र, गौमूत्र उत्पादों के बारे में एवं केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा मोटा अनाज के बारे में डॉ. ए. एल. बसेड़िया वैज्ञानिक, योगेश चन्द्र रिखाड़ी, डॉ.एन. के. कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह द्वारा भी प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को केन्द्र पर प्रदर्शन इकाइयों का भी भ्रमण कराया गया एवं विस्तार से जानकारी दी गई। उप संचालक पशुपालन बी. पी. यादव एवं उनकी टीम एवं सहायक संचालक बी. एम. मिश्रा भी अपने विभागीय शासकीय सेवकों के साथ मेले में उद्यानिकी योजनाओं के साथ उपस्थित रहे।