जब मंच पर भाषण देते हुए फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री जी
गोरखपुर में आयोजित निषाद पार्टी की महारैली में UP सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद भाषण के दौरान भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़े l आरक्षण की मांग को लेकर जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की आवाज उठाने का भरोसा दिया और विपक्ष पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया l उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, घर-घर जागरूकता फैलाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने की अपील भी की l निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संजय निषाद ,निषाद समुदाय के आरक्षण की मांग को लेकर महंत दिग्विजय नाथ पार्क में विशाल महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए l हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए समर्थकों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया l


