भिंड जिले में एक हाई‑प्रोफाइल चोरी की वारदात ने पुलिस और प्रशासन दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं l गोरमी थाना क्षेत्र के अकलोनी गांव में शुक्रवार‑शनिवार की दरम्यानी रात बीजेपी के पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया के चचेरे भाई के घर चोरों ने करीब दो घंटे तक बेखौफ होकर चोरी की l चोर करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए l हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान घर में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी l मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है l