चंडीगढ़ l पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर ईडी की रेड चल रही थी। कई घंटों तक चली इस रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। संजीव अरोड़ा की गिरफ्तार के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम भगवंत मान ने इस रेड के बाद एक ट्वीट किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा कि आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।