पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैर छूकर बता दिया कि वह इस तरह लोगों का दिल जीत कर ईवीएम हैक कर परिणाम बदल दिया करते हैं l उन्होंने जिस व्यक्ति के पैर छुए उनका .नाम माखन लाल सरकार है ....
98 साल के जिस माखनलाल सरकार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण मंच पर देश के प्रधानमंत्री उनके चरण छू रहे है.. यहीं वो माखनलाल सरकार हैं जो 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगे के लिए गिरफ्तार हुए थे l
वो माखनलाल सरकार, जिन्होंने उस दौर में बंगाल में राष्ट्रवाद का झंडा उठाया जब वहाँ वामपंथ का आतंक था और भाजपा का नाम लेना भी आसान नहीं था।
वो माखनलाल सरकार, जिन्होंने 1980 में भाजपा बनने के बाद जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और दिनाजपुर के गाँव-गाँव घूमकर संगठन खड़ा किया, हजारों कार्यकर्ता जोड़े और सालों तक पार्टी को जिंदा रखा।
आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सामने झुके, तो वो सिर्फ एक बुजुर्ग कार्यकर्ता का सम्मान नहीं था…
वो उन लाखों अनाम कार्यकर्ताओं को प्रणाम था जिन्होंने दशकों तक बिना सत्ता, बिना संसाधनों और बिना प्रसिद्धि के राष्ट्रवाद की लौ जलाए रखी।
यही कारण है कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं लगती हैं …
वो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलने वाला वैचारिक आंदोलन दिखाई देती है l