यूपी के महोबा में बाहुबली विधायक बृजभूषण सिंह ने योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बना लिया। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों नेताओं ने काफी समय तक किसी का फोन नहीं उठाया, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वतंत्र देव सिंह अपने आवास लौट गए। बाद में अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर मजे लेते हुए एक पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी में अंदरूनी कलह की बात कही। हालांकि, इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह के पोस्ट से साफ हो गया कि दोपहर में हुई बहस शाम तक शांत हो चुकी है।योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को महोबा गए थे। यहां वह एबीवीपी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और ‘जल अर्पण दिवस समारोह’ को संबोधित कर ग्रामीण पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया l इसी दौरान विधायक बृजभूषण सिंह ने उन्हें बंधक बना लिया। कुछ देर तक दोनों नेताओं ने किसी का फोन नहीं उठाया। दोनों के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया। हालांकि, शाम होते-होते सब ठीक हो गया।