जैविक खेती, मिलेट्स इत्यादि विषयों पर महिला कृषकों को दी गई सारगर्भित जानकारी

बुरहानपुर l महिलाओं के लिए खेती में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कृषि तकनीकि प्रबंधन समिति (आत्मा), उद्यानीकि एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित रहा। प्रथम दिवस 8 मार्च दिन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम श्रीमती पल्लवी पुराणिक, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवक,े उद्यानिकी उपसंचालक श्री राजू बड़वाया, डॉ. कार्तिकेय सिंह, गणमान्य नागरिकगण सहित जिले के प्रगतिशील महिला कृषकगण उपस्थित रही। महिला किसान सम्मेलन में जैविक खेती के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि खेती में महिलाओं की भागीदारी है। महिलायें तकनीकि ज्ञान, बीज संरक्षण, खेती की नई पद्धति के बारे में जानकर स्वरोजगार उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने टीकाऊ खेती, रसायन मुक्त, जैविक खेती-प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि, खेती के साथ-साथ पशुपालन अपनाकर आय के स्त्रोत बढ़ा सकते है। इस दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तकनीकि खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनायें चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है। जिससे स्वरोजगार के अवसर तो उत्पन्न होंगे और आर्थिक रूप से भी संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि, महिला किसान सम्मेलन आपके लिए अवश्य लाभदायक रहेंगा। महिला किसान सम्मेलन में विषय विशेषज्ञ के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने महिलाओं के लिए खेती में स्वरोजगार के अवसर, दमोह के प्रगतिशील कृषक श्रीराम कुरेरिया ने जैविक खेती एवं तेजस्वनी नारी चेतना सेवा संघ सचिव जिला डिंडोरी से श्रीमती रेखा पंद्राम ने मिलेट्स विषयों पर सारगर्भित जानकारी देकर उपस्थित महिला कृषकों को लाभान्वित किया। तेजस्वनी नारी चेतना सेवा संघ सचिव जिला डिंडोरी से आयी श्रीमती रेखा पंद्राम ने श्री अन्न जैसे-कोदो, कुटकी, रागी, चीना, सांवा, ज्वार, बाजरा आदि के उत्पादन एवं खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने मिलेट्स से होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि, श्री अन्न उत्पादन का कार्य प्रारंभिक तौर पर 1500 महिलाओं को समूह में जोड़कर प्रारंभ किया गया। वर्तमान मंे 7 हजार से अधिक महिलायें जुड़कर इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र जिला बुरहानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह के द्वारा महिला किसानों के लिए खेती में स्वरोजगार के अवसर कैसे उत्पन्न हो इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र जिला बुरहानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह के द्वारा महिला किसानों के लिए खेती में स्वरोजगार के अवसर कैसे उत्पन्न हो इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, महिला कृषक जैविक खेती की कृषि आदान सामग्री स्वयं बनाकर जैसे-ट्रायकोर्ड्मा, एजैटोबैक्टर, पीएसबी, एजोला आदि का उत्पादन कर कृषि में लगने वाली लागत को कम कर सकती है। श्री राजेश चतुर्वेदी बीज प्रमाणीकरण भोपाल द्वारा बताया गया कि, जिले में महिलायें समूह के रूप में बीज उत्पादन कार्यक्रम लेकर कृषि आदान में बीज पर लगने वाले 50 प्रतिशत लागत को कम कर सकती है। उन्होंने बीज प्रमाणीकरण की विस्तृत जानकारी दी। वहीं दमोह जिले के प्रगतिशील कृषक श्रीराम कुरेरिया ने जैविक खेती के फायदे एवं तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केचुआ खाद, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, दशपर्णी इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाये गये।