भोपाल l विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। इस दौरान  विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर को जिला बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा यह प्रश्न लगातार पूछ रहा हूं लेकिन इसका उत्तर नहीं मिल पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मुझे विधायक दो मैं पिछोर को जिला बनाऊंगा, अब तक जिला बनाने की कार्रवाई नहीं हुई। इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जवाब दिया कि यह प्रकरण राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के समक्ष विचाराधीन है।