MP - विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश
भोपाल। फर्जी सेल डीड के आधार पर इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज चला रहे विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ हाई कोर्ट ने 3 दिन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं l वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना को भी निर्देशित किया गया है कि वे इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दें। इस मामले में जांच के लिए डीजीपी ने SIT भी गठित कर दी है l SIT की कमान एडीजी संजीव शमी को दी गई है l


