बरेली l फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान ही अचानक उनको हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। उन्हें उनके सहयोगियों ने वहां से ले जाकर आनन फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।अस्पताल के डॉ  के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वेंटीलेटर पर लिए गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।