मनेर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पंचायत सचिव को जूते से मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इंडिया टीवी 18 वायरल हो रहे ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में  विधायक सराय बलुआं के पंचायत सेवक को फोन कर कहते हैं, भाई वीरेंद्र बोल रहे हैं। दूसरा व्यक्ति कहता है, हां, बोलिए। इस पर विधायक अपना आपा खो देते हैं। वह कहते हैं, तुम मुझे जानते नहीं हो।मैं तुम्हें जूते से मारूंगा। तुम्हें प्रोटोकॉल नहीं पता है। इस पर पंचायत सचिव भी अड़ जाते हैं। जिस तरह विधायक उन्हें प्रोटोकॉल की नसीहत देते हैं, उसी तरह वह उन्हें बात करने का तरीका भी बताने लगते हैं। दोनों के बीच बातचीत का यह ऑडियो तेजी से वायरल होता रहा। हर जगह इसकी चर्चा होती रही।" विधायक ने वायरल ऑडियो को फेक बताया है l