पंजाब के सनौर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पुलिस की हिरासत से भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रेप केस में आरोपी विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस थाने ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए। विधायक पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए हैं। विधायक और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्चूनर लेकर भागे हैं। पुलिस ने फार्चूनर कार को पकड़ा है लेकिन विधायक स्कापियो में फरार हैं। पुलिस की टीम विधायक का पीछा कर रही है।आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने भागते समय गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी को कुचल भी दिया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।