विधायक ने कहा ट्रक हादसा एक साजिश भी हो सकती है
महू विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि इंदौर ट्रक हादसा एक साजिश का हिस्सा भी हो सकता है l उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में इतनी कमजोर धाराएं क्यों लगाई है l ट्रक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई जबकि ट्रक मालिक को मालूम था कि ड्राइवर आदतन अपराधी है l उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री और एसीएस गृह से भी बात करेंगीं l कुल मिलाकर उषा ठाकुर ने पुलिस की कार्रवाई पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं l



