छतरपुर जिले में बड़ामलहरा अनुभाग में पैंचवर्क के कार्य को देखकर विधायक रामसिया भारती का गुस्सा सातवें आसमान पर था,उनका भड़कना स्वाभाविक था। उन्होंने ठेकेदार और एमपीआरडीसी अधिकारियों को फटकार लगाई कि इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदार ने अपनी भूल तो मानी नहीं विधायक को जवाब दे दिया काम कराना हो कराओ।