सतना l जिला अस्पताल के बल्ड बैंक की लापरवाही से चार मासूमों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में केंद्रीय टीम सतना जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान टीम ने बंद कमरे में ब्लड बैंक प्रभारी देवेंद्र पटेल व नोडल अधिकारी पूजा गुप्ता से सवाल जवाब तलब किया। हालांकि इस जांच टीम से मीडिया को दूर रखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की टीम ब्लड बैंक पहुंचकर जांच टीम में शामिल सदस्यों से सीधा सवाल किया कि इस पूरे मामले में आखिरकार दोषी कौन है। इस पूरे मसले में जब पूर्व विधायक ने जांच टीम से सवाल किया तो टीम में शामिल रीवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लोकेश त्रिपाठी व केंद्रीय टीम के सदस्य महेश सदस्यों ने कोई भी सार्थक जवाब नहीं दिया।