रीवा जिले के मऊगंज में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसके चलते आए दिन कोई ना कोई छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं l इसी समस्या के समाधान के लिए मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल धरने पर बैठे थे l जिससे नाराज दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया l पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने विधायक को धरने से हटा दिया है और मामले की जांच की जा रही है l विधायक पर हमला वास्तव में गंभीर घटना है, पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी l