कांग्रेस के सवाल Vs विधायक निवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाए भजन
कटनी l इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के निवास का घेराव कर सरकार से जवाब मांगने पहुंचे थे। लेकिन प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह बदल गया।कांग्रेस नेताओं के आरोप हैं कि उनके पहुंचते ही विधायक निवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे पर तेज आवाज में धार्मिक भजन बजाने शुरू कर दिए और “जय श्रीराम” के नारे लगाते हुए नृत्य किया गया। कांग्रेस का दावा है कि पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना गंभीर है और सरकार ने इस पर संवेदना और खेद व्यक्त किया है, लेकिन किसी विधायक के निजी निवास का घेराव करना अनुचित है। कांग्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण भगवान की प्रतिमा रखकर भजन चलाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का जश्न या नृत्य नहीं किया गया।



