बेखौफ चोरो का कारनामा : चोरों को विधायक जी का भी भय नहीं
विदिशा l नगरपालिका ने शहर की सड़कों पर लगभग 9-10 लाख के स्पीड ब्रेकर लगवाए थे जिससे ओवर स्पीड कम की जाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन चोरों ने इन स्पीड ब्रेकरों को भी नहीं छोड़ा और ये स्पीड ब्रेकर रातो रात चुरा लिये। सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों जैसे दुर्गानगर चौराहा, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रोड और विवेकानंद चौराहा से ये स्पीड ब्रेकर रातों-रात चोरी हो गए। हद तो तब हो गई जब चोरों ने विदिशा विधायक के घर के सामने लगे स्पीड ब्रेकरों को भी नहीं छोड़ा।



