जुन्नारदेव में अभी हाल ही में जहरीली मिठाई खाने से तीन लोगों का असमय निधन हो गया, दो लोग गंभीर स्थिति में है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है l सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब विधायक जी और उनके समर्थकों ने जन्मदिवस का जुलूस उसी गली से निकाला, जहां मृतकों का परिवार रहता है। गली में सन्नाटा, घरों में रोते परिजन और बाहर ढोल-नगाड़ों की गूंज... यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए असहनीय था। पीड़ित परिवार को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई थी। परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि कोई आगे आएगा और उनके टूटे हुए जीवन को थोड़ा सहारा देगा।