धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं l अभी हाल ही में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था l उस मामले में सीधे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई थी l अब एक बार फिर विधायक चर्चा में आ गए हैं दरअसल सोमवार दोपहर वे सिरसोदिया में फोरलेन के पास बने प्रतीक्षालय के पीछे अपने खेत पर खड़े थे l लगभग 12:00 बजे उनके खेत के पड़ोसी पिंटू संतोष गिरवाल और उनकी पत्नी गेंदाबाई, रंजू पति शंकर गिरवाल आए और विधायक से कहने लग यह जमीन हमारी है और गालियां देते हुए पिंटू ने विधायक को पत्थर मारा जो उनके सर में लगा प्रारंभिक उपचार के बाद विधायक को धामनोद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है लेकिन एक सवाल यह भी है कि आखिर कोई आम व्यक्ति विधायक पर हमला करने की हिम्मत कैसे कर सकता है..? इस पूरे मामले को देखने की आवश्यकता है l विधायक का विवादों से पुराना नाता रहा है, पहले  इनके ऊपर गोलियां भी चल चुकी है l दूसरा पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है और ना ही दूसरा पक्ष पुलिस के पास पहुंचा है l विधायक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, दूसरे पक्ष से बात होने पर ही पता चलेगा की असली माजरा क्या है..?