MP - पहले भय के कारण विधायक हुए थे गायब और अब भय हुआ है उनके चेहरे से गायब
मऊगंज के बहुचर्चित विधायक प्रदीप पटेल लंबे समय तक गायब रहे और स्वयं की जान को मूसा गैंग से खतरा बताते रहे लेकिन अब विधायक प्रदीप पटेल क्षेत्र में आकर वापस लय में लौट आए हैं l वे लोगों से मिलजुल रहे हैं, दौरे कर रहे हैं और बैठके भी ले रहे हैं l अब उनके चेहरे से वह अज्ञात भय भी गायब हो गया है l एक जमीन विवाद के बाद विधायक प्रदीप पटेल चर्चा में आए थे l उसके बाद उनका भरोसा अपनी सरकार की पुलिस पर भी नहीं रहा था और वह खतरा बताते हुए क्षेत्र से गायब भी हो गए थे लेकिन अब उनको देखकर ऐसा लग रहा है अब उनके चेहरे का डर ही गायब हो गया है l



