MP - विधायक की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया ,मौके पर बुलाकर विधायक ने लगाई फटकार
पन्ना में 44 करोड़ की सकरिया-दीघोरा सड़क तीन महीने में ही उखड़ गई। जिसके बाद सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। गुनौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा ने विधानसभा से लेकर लोक निर्माण मंत्रालय तक शिकायत पत्र भेजा। विधायक की शिकायतों के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को क्लीन चिट देते हुए निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।
जब सड़क की हालत और खराब हुई तो विधायक राजेश वर्मा खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही है।


