भोपाल l मक्का-मदीना में हज यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए ऐतिहासिक रुबात को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की लापरवाही और प्रबंधन में खामियों के कारण पिछले लगभग तीन वर्षों से भोपाल के हज यात्रियों के लिए रुबात में ठहरने की सुविधा बाधित है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मसूद ने इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वक्फ बोर्ड इस मामले में समाधान नहीं निकालता है तो वे FIR दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे।