प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जतायाशोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सीहोर से पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मदनलाल त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।