मां के फर्जी हस्ताक्षर करने वाला पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार
गाजीपुर l पांच बार विधायक रहे माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को देर रात लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उमर अंसारी ने 50 हजार की इनामी अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किये और उसे अदालत में दाखिल कर दिया था। उमर अपने परिवार की कुर्क संपत्ति को बचाने की फिराक में था।



