प्रधानमंत्री मोदी ने 50 सेकेंड में डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ की धज्जियां उड़ा दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 सेकेंड में डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के किसानों और करोड़ों लोगों के लिए अमेरिका से लड़ रहे हैं, ठीक उसी वक्त राहुल गांधी और कई विपक्षी नेता डोनाल्ड ट्रंप के लिए मोदी से ही भिड़ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने 50 सेकेंड में सबको ऐसा जवाब दिया है कि जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद पीएम मोदी ने वो ऐलान कर दिया जिसका अंदाजा अमेरिका को बिल्कुल नहीं था। भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ऐलान करते हुए कहा कि इस टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं और समयसीमा भी तय कर दी गई है। टाइमलाइन 27 अगस्त की दी गई है।



