रीवा l ट्रेन से लाई जा रही विस्फोटक सामग्री की भारी खेप को जब्त किया है। इस सनसनीखेज कार्रवाई में 400 नग डेटोनेटर, केबल और अन्य विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि एक महिला और एक पुरुष को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने डभौरा रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सघन निगरानी शुरू की।जैसे ही जनता एक्सप्रेस डभौरा स्टेशन पर पहुंची, पुलिस ने ट्रेन से उतरे एक महिला और एक पुरुष पर नजर रखी। दोनों के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो झोलों से 400 नग डेटोनेटर, विस्फोटक केबल और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसे देख पुलिस अधिकारी भी चौंक गए।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह विस्फोटक अवैध खनन, ठेकेदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में उपयोग के लिए सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी है l