MP - दो समुदायों में हिंसक झड़प, दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ ,भारी पुलिस बल तैनात
जबलपुर के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी वहीं दूसरी तरफ मस्जिद में नमाज चल रही थी l इसी दौरान विशेष समुदाय की एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल काटी जिसको लेकर लोगों ने उसको पीट दिया l उसके बाद इस मामूली सी घटना ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर पत्थरबाजी हुई l देर रात चले इस घटनाक्रम में पुलिस ने मोर्चा संभाला l इलाके में भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार भी है l



