मीडिया प्रबंधन के मास्टर हैं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष ऊषा अग्रवाल की नियुक्ति की है । आशीष ऊषा अग्रवाल को पुनः प्रदेश मीडिया की कमान सौंपना निश्चित ही उनकी योग्यता और मीडिया प्रबंधन में विशेषज्ञता के मूल्यांकन का ही परिणाम है।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल के मीडिया प्रबंधन का ही कमाल था कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव ,ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरों तक छोटे - बड़े अखबारों से लेकर न्यूज वेबसाइट और न्यूज़ चैनलों तक भाजपा की खबरें प्रतिदिन दिखाई दे रही थी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीतो में भी उनके मीडिया प्रबंधन की बड़ी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता । विधानसभा- लोकसभा चुनाव क्या, आज भी प्रतिदिन कोई भी समाचार पत्र हो, मासिक पत्रिका हो, न्यूज वेबसाइट हो या फिर न्यूज़ चैनल हर जगह भाजपा की खबरें प्रमुखता से दिखाई देती हैं । अग्रवाल प्रतिदिन सुबह प्रवक्ताओं से ऑनलाइन चर्चा भी करते हैं और उन्हें यथोचित सलाह और मार्गदर्शन भी देते हैं । उनके प्रवक्ताओं की टीम भी गजब की है, डिबेट में भाजपा प्रवक्ता भारी पड़ते दिखाई देते हैं । चाहे विषय राजनैतिक हो, समसामयिक हो या फिर जनहितकारी हो, हर मामले में उनके प्रवक्ता भारी पड़ते दिखाई देते हैं । यह उनकी नेतृत्व क्षमता का ही कमाल है ,इतना ही नहीं भाजपा के कार्यक्रमों में लगे फ्लेक्सों की बात करें तो उनका कलर कॉन्बिनेशन, फोंट, फोंट साइज और उनमें लगी फोटो उच्चतम गुणवत्ता के होते हैं। वह छोटे से छोटे और बड़े से बड़े लोगों का फोन तुरंत रिसीव करते हैं और उनकी मदद हर स्तर पर करना उनकी दैनिक दिनचर्या है । उनके चमत्कारिक व्यक्तित्व का ही कमाल है कि कितनी भी व्यस्तता हो परंतु उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखती । वे सुबह से लेकर शाम तक एक समान ऊर्जा से कार्य करते दिखाई देते हैं l उनकी सादगी और शालीन व्यवहार के साथ-साथ उनकी कार्य क्षमता और अद्भुत संवाद शैली के कारण ही उन पर दोबारा भरोसा जताया गया है। मीडिया प्रबंधन के मास्टर आशीष ऊषा अग्रवाल पत्रकारों को अपने घर -परिवार का ही सदस्य मानते हैं। उनकी खासियत सबको सम्मान देना रही है, उनका यही व्यवहार उन्हें सबसे अलग बनाता है । वह ना सिर्फ पत्रकारों की समस्या सुनते हैं और समझते हैं बल्कि पूरे मनोयोग से उसे दूर करने का प्रयास भी करते हैं । उनकी एक और खासियत है कि वे नहीं बल्कि उनका काम बोलता है। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब पत्रकारों के हौसले बढ़ाने, उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने की जरूरत पड़ती है ऐसे में जो नेता कार्यकर्ताओं के साथ कदमताल करते नजर आता है, उस नेता का नाम है आशीष ऊषा अग्रवाल l उनमें कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि पत्रकारों को भी को जोड़े रखने की अद्भुत क्षमता है, वह प्रत्येक पत्रकार से ना सिर्फ पारिवारिक संबंध रखते हैं बल्कि उन संबंधों को निभाते भी हैं, वह प्रत्येक पत्रकार के सुख-दुख के साथी हैं l सकारात्मक सोच रखने वाले अग्रवाल के हजारों चाहने वाले भी हैं जो उन्हें राजनैतिक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत कारणों से भी अपने परिवार का सदस्य मानते हैं l विभिन्न पार्टियों, पार्टीगत व प्रथक - प्रथक सिद्धांत वाली राजनीति में और गैर भाजपाई राजनैतिक सर्किल में भी उनकी यह गुडविल सर्व स्वीकार्य है l राष्ट्रवाद के विराट हस्ताक्षर ,भाषण कला के मर्मज्ञ, प्रखरवाणी, समाज के हर पहलू पर नजर, सत्ता और संगठन में अपनी बात बेबाक तरीके से रखने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल अपने उजास से सदैव दूसरों को आलोकित करते रहते हैं l उनके व्यक्तित्व में जहां एक ओर कर्म की निरंतरता है, तो वहीं दूसरी ओर कर्तव्य की भव्यता भी है। यही वजह है कि भाजपा के इस स्तंभ को असाधारण होते हुए भी हर वर्ग में साधारण व्यक्ति की तरह देखा जाता है। छोटों और बड़ों का सम्मान करना उनका गुण है और पत्रकारों के आत्मसम्मान के लिए लड़ जाना उनका दिव्य गुण। राजनैतिक जीवन में उन्होने कभी अपने सिदधांतो से समझौते नहीं किए। जो मिला अपनी योग्यता और प्रखरता से मिला। न कभी झुके, न समझौते किए। "वसुदैव कुटुम्बकम्" के वेद मंत्रों पर चलने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल को पुनः प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...



