पुलिस मुख्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
भोपाल,। दिसंबर माह के पहले दिन यानि 01 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।



