सिर्फ 15 मिनट में 10 लाख रुपये की लूट, पुलिस भी हैरान
कटनी l नकाबपोश बदमाशों ने माधवनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को उखाड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अंजाम दी गई। एटीएम को वाहन में लादकर जबलपुर रोड की ओर महज 15 मिनट में फरार हो गए। स्थानीय लोगों की माने तो बदमाशों ने पहले ATM काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे मारकर पूरी तरह धुंधला कर दिया था। 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर भाग निकले। एटीएम पर हमले के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM में करीब 10 लाख रुपये से अधिक राशि मौजूद थी। जिसमें साइबर सेल, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों का कहना है कि सिर्फ बदमाशों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।



