MP - विधायक की सदस्यता को लेकर फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
भोपाल। बीना विधायक को लेकर एक बार फिर कांग्रेस मुखर हो गई है l कांग्रेस का कहना है कि जब निर्मला सप्रे भाजपा के मंचों पर जा रही है, कार्यक्रमों में शामिल हो रही है तो उनके ऊपर दल बदल के तहत कार्रवाई होना चाहिए परंतु मामला लंबे समय से अटका हुआ है l कांग्रेस ने हाईकोर्ट में भी प्रकरण लगाया था लेकिन गेंद वापस विधानसभा अध्यक्ष के पाले में आ गई है l दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले को लेकर चर्चा भी की है पर अभी तक चर्चा का सार बाहर निकाल कर नहीं आया है दरअसल निर्मला सप्रे बीना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर आई थी और लोकसभा चुनाव आते-आते उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया था और लोकसभा चुनाव के दौरान वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भाजपा के मंच पर नजर आई थी तब से वे निरंतर भाजपा के कार्यक्रमों में आ जा रही है अब देखना यह है कि क्या निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता जाएगी या नहीं...? भाजपा इस मामले को लंबा खींचना चाहती है और उपचुनाव से बचना चाहती है l



