भोपाल l कांग्रेस विधायकों बाला बच्चन और सचिन यादव के सवाल पर सरकार ने बताया कि जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच 21,175 महिलाएं और 1,954 नाबालिग बालिकाएं लापता हुई हैं। इस अवधि में 10,840 महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, जिनमें से 4,805 महिलाएं और 6,035 नाबालिग थीं। सरकार ने यह भी बताया कि प्रदेश के 31 जिलों में 500 से अधिक महिलाओं के लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। इनमें इंदौर (2,623), भोपाल (1,630), जबलपुर (1,458), छिंदवाड़ा (1,157), खरगोन (1,146), धार (1,057) और ग्वालियर (1,040) जैसे जिले शामिल हैं l