नकाबपोशो ने मचाया तांडव… फिर जो हुआ!.. देखने वालों की रूह कांप उठी
भोपाल के मिसरोद इलाके में हाल ही में एक कैफे में नकाबपोश बदमाशों ने तांडव मचा दिया। जब 20 से अधिक युवक हाथों में तलवार और डंडे लेकर अचानक कैफे में दाखिल हुए। बदमाशों को देख कैफे में बैठे ग्राहक और कर्मचारी घबरा गए l घटना का पूरा वीडियो कैफे के सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो उनकी बेरहमी को स्पष्ट रूप से दिखाता है।
नकाबपोश बदमाशों ने कैफे में प्रवेश करते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने कैफे की टेबल-कुर्सियाँ, काउंटर, डिस्प्ले और मशीनें निशाना बनाया। उनके हिंसक हमले से कैफे में मौजूद ग्राहक डर से भाग खड़े हुए। तोड़फोड़ के दौरान बदमाशों ने कैफे के एक कर्मचारी को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। उनके हाथों में तलवार और डंडे होने के कारण कर्मचारी और अन्य उपस्थित लोग बेहद डर गए। इस हमले से न केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचा, बल्कि कर्मचारियों और ग्राहकों की जान को भी खतरा उत्पन्न हुआ। कैफे संचालक ने मिसरोद थाने में 5 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



