थाना अयोध्या नगर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नकबजन को गिरफ्तार
भोपाल l थाना अयोध्यानगर जोन 2, पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरफ्तार कर किया 06 चोरी की घटनाओ का खुलाशा, लगभग 20 लाख का मसरुका जब्त।
● पुलिस द्वारा आरोपी से 06 नकबजनी की घटनाओं का किया गया पर्दाफाश।
● 06 घटनाओं में आरोपी से 150 ग्राम सोने एवं करीब 01 किलो चांदी के जेवरात, 1 एक्टिवा सहित आरोपी से लगभग 20 लाख रुपये का मसरुका किया बरामद।
● आरोपी दिन में सुने मकान/ताला लगे हुए मकानों की रैकी कर रात को देता था घटना को अंजाम ।
● आरोपी मोबाईल फोन मे गूगल मेप पर एरिया को चिंहित करने के बाद नकबजनी करता था ।
● आरोपी झझर हरियाणा का रहने वाला है जो अलग-अलग राज्यो हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में कर चुका है नकबजनी की बारदाते ।
● आरोपी आदतन चोर है जो बचपन से चोरी कर रहा है जिस पर चोरी/नकबजनी के दर्जनों प्रकरण दर्ज है । नगरीय क्षेत्र भोपाल में चोरी, नकबजनी तथा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों को पकडकर शतप्रतिशत बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) के लगातार निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे थाना-अयोध्यानगर पुलिस ने 01 शातिर नकबजन से 06 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुये लगभग 20 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण- थाना अयोध्यानगर अंतर्गत मीनाल रेसीडेन्सी मे मई 2025 में चोरी नकबजनी की 06 वारदात हुई थी, जिस में आरोपी की तलाश पतारशी करने के लिये वरिष्ठ आधिकारियो के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के फूटेज, तकनीकी सहायता व मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपी की तलाश पतारसी की गई। जिस पर एक अंतरराज्यीय नकबजन विजेन्द्र उर्फ बन्टू को इन्दौर से पकडकर पुछताछ की गई जिसने उपरोक्त 06 घटनाओ को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से
उक्त 06 घटनाओं में पंजीबद्ध अपराधों
(1) अपराध क्र.204/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस,
(2) अपराध क्र. 205/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस,
(3) अपराध क्र. 236/25 धारा 331(4) बीएनएस,
(4) अपराध क्र. 269/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस,
(5) अपराध क्र. 272/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस,
(6) अपराध क्र. 274/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस मे चोरी किये लगभग 150 ग्राम सोने तथ 01 किलो चांदी के ज्वैलरी सहित कुल लगभग 20 लाख का मसरुका बरामद किये गये।
आरोपी – 1.विजेन्द्र उर्फ बन्टू पिता भीम सिंह जांगीड उम्र-46 साल नि. ग्राम भिण्डवासा थाना बैरी जिला झझर हरियाणा,
हाल पता - दुर्गापुर रोड मंगल रेसीडेन्सी आयल डिपो के पास वडनेरा अमरावती महाराष्ट्र ।
शिक्षा- 5 वी
व्यवसाय- पुरानी गाडी खरीने बेचने का काम।
अपराधिक रिकार्ड-
(1) 286/2006 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस थाना सोदाला जयपुर
(2) 29/2027 धारा 457.380 भादवि श्री माधोपुर जयपुर
(3) 275/2029 धारा 379 भादवि वैशावीनगर जयपुर
(4) 54/2010 धारा 379,411 भादवि खेतडीनगर झुनझुनू
(5) 56/2010 धारा 379 भादवि वैशावीनगर जयपुर
(6) 107/2010 धारा 379 भादवि नवलगढ झुनझुनू
(7) 561/2010 धारा 379 भादवि वैशावीनगर जयपुर
(8) 423/2011 धारा 457,380 भादवि जोठवारा जयपुर
(9) 423/2011 धारा 457,380 भादवि जोठवारा जयपुर
(10) 644/2012 धारा 379,411 भादवि खेतडीनगर झुनझुनू
(11) 31/2013 धारा 457. भादवि ननगाल राज वतन ठोसा
(12) 105/2013 धारा 457.380,394,34 भादवि 3/25 आर्मस एक्ट सूरजगढझुनझुनू
(13) 314/2013 धारा 379 भादवि कोतवाली नागौर
(14) 68/2015 धारा 379 भादवि बाँडकला भिभानी
(15) 464/2017 धारा 379 भादवि जौठवारा जयपुर
(16) 628/2017 धारा 379 भादवि वैशालीनगर जयपुर
(17) 637/2017 धारा 379, 201 भादवि वैशालीनगर जयपुर
(18) 269/2019 धारा 379,411 भादवि कनीना जयपुर
(19) 634/2019 धारा 379 भादवि कोतवाली सिकर
(20) 655/2019 धारा 379 भादवि कोतवाली सिकर
(21) 167/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन. एस आगर मालवा आगर मालवा
(22) 445/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन. एसविजयनगर इंदौर
(23) 236/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन.एस अयोध्यानगर भोपाल
(24) 204/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन.एस अयोध्यानगर भोपाल
(25) 269/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन.एस अयोध्यानगर भोपाल
(26) 272/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन.एस अयोध्यानगर भोपाल
(27) 274/2025 धारा 331 (4) 305 बी.एन. एस अयोध्यानगर भोपाल
(28) 207/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस अयोध्यानगर भोपाल
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.जयवीर सिंह, सउनि. अजीम शेर खान, प्रआर.860 मनीष मिश्रा, प्रआर.1616 राजेन्द्र राजपूत, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन, आर.1055 प्रदीप दामले आर. 3615 राजेन्द्र साहू , आर. 3457 भूपेन्द्र उईके,म.आर.3837 पल्लवी शर्मा (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।



