रायपुर l नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा एक दिवसीय विक्रेता/उपविक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटल सायाजी, रायपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के भारती बांगरे द्वारा छत्तीसगढ़ कृषि उर्वरक स्थिति विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया गया तथा विक्रेता /उपविक्रेता को कृषि व्यवसाय विकास उत्पादों की बिक्री वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

श्री सुभाष चंद्र गुप्ता, राज्य प्रबंधक, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा द्वारा विक्रेता / उपविक्रेता को वर्तमान बाजार की स्थिति एवं राज्य में उर्वरक बिक्री की चुनौतियों के बारे में संबोधित किया गया। डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक कृषि विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने कृषि इनपुट विक्रेता / उपविक्रेता को रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ-साथ जैविक उर्वरकों को बढ़ावा देने के बारे में संबोधित किया ताकि जैविक और रासायनिक उर्वरकों के अंतिम उपयोगकर्ता तक जानकारी साझा किया जा सके। 
श्री, जी. आर. शर्मा, आंचलिक प्रबंधक, भोपाल ने विक्रेता / उपविक्रेता को  कंपनी से संबंधित  जानकारी  जैसे  प्रचार - प्रसार योजना ,उर्वरक वितरण व्यवस्था  और कृषि व्यवसाय विकास उत्पादों के साथ उर्वरकों की बिक्री बढ़ाने के लिए विक्रेता / उपविक्रेता को प्रोत्साहित किया। इस दौरान पूछे गए प्रश्नों का संतुष्टिपूर्वक उत्तर दिया गया। इसके अतिरिक्त, गैर-सब्सिडी वाले उत्पादों में सर्वाधिक बिक्री करने वाले डीलरों तथा कृषि रसायन में सर्वाधिक बिक्री करने वाले डीलरों को भी सम्मानित किया ।
क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के प्रभारी श्री राहुल कटियार जी के द्वार गैर-सब्सिडी वाले उत्पादों की बिक्री और डीलरों की गैर-सब्सिडी वाले उत्पादों की बिक्री से संबंधित मुद्दों पर विचार किया गया और उनके समाधान के लिए उचित सुझाव दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्री बृज किशोर सिंह, जिला प्रभारी, (बलोदा बाजार ) और भारती बांगरे द्वारा किया गया, कार्यक्रम का समापन सभी डीलरों को धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के प्रभारी श्री राहुल कटियार जी के द्वार किया गया ।