बैतूल l कृषि अभियांत्रिकी विभाग बैतूल द्वारा घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम आमागोहान में सोमवार को नरवाई प्रबंधन कार्यशाला एवं कृषक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने की। इस अवसर पर संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी भोपाल द्वारा हितग्राही श्री अनुज इवने पिता श्री सियाराम इवने के निजी कस्टम हायरिंग सेंटर का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया गया।

       उल्लेखनीय है कि 15 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में कृषक अनुज इवने द्वारा ट्रैक्टरथ्रेशरप्लाउसीड कम फर्टिलाइजर ड्रिलरोटावेटर एवं कल्टीवेटर खरीदे गए हैं। इस पर विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन योजना अंतर्गत अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान की पात्रता प्राप्त है। कार्यक्रम में सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित किया एवं सुपर सीडर तथा मल्चर जैसे आधुनिक यंत्रों के उपयोग से फसल अवशेष प्रबंधन के लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती इंदु डयार बारसेसरपंच श्री अमित कुमरेनीमपानी सरपंच संजू अहाकेपंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक श्री जितेंद्र कुमार नरवरेक्षेत्रीय कृषक बंधु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।