बिना नंबर की गाड़ी से आए युवकों ने महिला समेत दो बच्चों का किया अपहरण,CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से चौकाने वाला मामला सामने आया है। नरवर के अखाड़े के मंदिर के सामने से बिना नंबर की गाड़ी से आए तीन युवकों ने एक महिला समेत दो बच्चों को जबरन उठाकर गाड़ी में बिठाकर ले गए l सीसीटीवी फुटेज में सारा घटनाक्रम कैद हो गया है, पुलिस अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है l उम्मीद है कि बहुत ही जल्द पुलिस आरोपियों के चंगुल से महिला और बच्चों को सुरक्षित लेकर आएगी।



