अशोकनगर l मुंगावली तहसील के रजिस्ट्रार ऑफिस की दीवार पर लिखा एक स्लोगन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस दीवार पर लिखा गया है- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। दहेज प्रथा को अब दूर भगाओ। दहेज रूपी दानव से बेटी को भगाओ। इस स्लोगन की तीसरी पंक्ति में 'भगाओ' शब्द को लेकर लोग हंस रहे हैं और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भगाओ की जगह 'बचाओ' शब्द लिखा होना चाहिए था, क्योंकि 'भगाओ' शब्द का का संदर्भ सही नहीं जा रहा है। सही वाक्य 'दहेज रूपी दानव से बेटी को बचाओ' होना चाहिए था। महिला एवं बाल विकास विभाग को अपने अभियानों और संदेशों के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए। इस तरह की गलतियां सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती हैं।